फिर दिवस हिन्दी से
आगाज़ हिन्दी की
हर स्वर में हो
प्रवाह हिन्दी की
सर्वत्र शिखर दिश्
अरुणिम प्रकाश हिन्दी की।
जन-गण की हिन्दी
कण-कण में हिन्दी
स्वर्णिम सत्र वह
अनुसंधान हिन्दी की
विरल धारा में हो
अविरल प्रवाह हिन्दी की।
स्वर धवल झंकृत
कर्ण कण्ठ अनुमोदित
पद मानस हर्षित
मधुरता प्रगाढ़ हिन्दी की
जन-जन पर है
अद्वितीय उपकार हिन्दी की।
ऊँची की जिसने
असहायों की पुकार
करें हम उसकी जय-जय कार
नारी को जिसने सम्मान दिया
सामाजिक चेतना का आगाज़ किया।
मिल कर करें
अब हम सब
जग में विस्तार हिंदी की।
~ सुरसेन
