बादल मेरे उर में बसता,
मैं अंबर हूँ तू है वर्षा।
मेघ धरा पर जमकर बरसा।
अंबर हरपल जल को तरसा।
करे मुहब्बत मेघ मही से।
मेघ उमिड आजाय कहीं से,
दामन धरती ने फैलाया,
बादल ने खुल जल बरसाया।
मेघ धरा का तन मन हर्षा,
अंबर हरपल जल को तरसा।
अंबर जल को सीपी रोती,
सीप गर्भ में पलता मोती।
सागर जल में सीपी रहती।
बूंद एक जल का नहि पीती।
स्वांति बूंद सीपी की तिरषा।
अंबर हरपल जल को तरसा।।
