मुझको फिर से बच्चा कर दो
प्रभु ह्रदय को सच्चा कर दो,
मैं कुछ भी उठा के मूंह में रख लूं
हर चीज़ को इतना अच्छा कर दो !
क्यों उसका दिल है सख्त बड़ा दिल आतंकी का कच्चा कर दो, तुम प्रेम के सब टूटे धागों को इक डोर बनाकर लच्छा कर दो ! मुझको फिर से बच्चा कर दो !!