कुछ डाकुओं के नाम जो पर्चे में आ गए

जितने शरीफ़ लोग थे सकते में आ गए ।


खोने के लिए निकले थे ख़ुद की तलाश में

वो लौट के घर को मगर हफ़्ते में आ गए ।


मन के अमीर बन के रहे मन के बादशा

धन के अमीर अन्त में रस्ते में आ गए ।


दौलते -दुनिया से भी महंगा था वो फ़कीर

दुनिया के सब अमीर तो बस्ते में आ गए ।


वो झील नेकियों की तो पर्दे में रह गई

चुल्लू मेरे गुनाह के चर्चे में आ गए ।



सूरज प्रकाश राजवंशी