मुसाफ़िर हूं रुकना मेरा काम नहीं।
दिया बनकर चल रहा हूं ।
बुझना मुझे स्वीकार नहीं।
रोशनी मेरा स्वरूप है।
अंधियारे से कोई वास्ता नहीं।
संगीत बनकर बरसाना है मुझे।
बेसुरा हो जाऊं ऐसी कोई चाह नहीं।
प्रकृति के रंग में रंग जाऊं ऐसा मेरा व्यक्तितव नहीं।
भीतर है लाख चाहना मुझमें।
सबको पूरी करलूं इतनी मेरी औकात नही।
जीवन के कठिन प्रश्नों के उत्तर दे सकूं।
अभी मुझमें इतनी सामर्थ्य नहीं।
तेरी खोज बंद करदूं ऐ मालिक ।
तो मैं मुसाफिर नहीं।
विशाल मिश्रा
(मुमुक्षी)
