§ किसान की व्यथा§
प्रेमअग्नि लें करो में,
चल पड़ा उस राह मैं,
हैं जहाँ ना कोई किसीका,
हूँ बस अपने साथ मैं।
हैं पड़ी विपदा बड़ी,
जल रहा जठर कि आग मैं,
फिर रहा दरबदर तिनका बना,
हूँ राजनीति का अपवाद मैं।
था कड़ी धूप में जब मैं जला,
तब मिट्टी ने सोना ऊगला,
रोम रोम देखो मेरा,
डूबा कर्ज के ब्याज में।
अन्नपूर्णा होकर भी ,
हूँ दाने दाने को मोहताज मैं,
हूँ किसान या मैं कोई,
भूला बिछड़ा वर्ग इस समाज में।
हूँ विषाद में बड़ा,l
सड़को पर हूँ मैं खड़ा,
बचाने को कर्मभूमि को,
कर रहा अविरल प्रयास मैं।
चल पड़ा हूँ रण को आज मैं,
चल पड़ा हूँ रण को आज मैं।
~सूरज "अंजाना"
