मैं बिकना चाहता हूं खरीदार चाहिए,
दिल का अमीर इल्म का फ़नकार चाहिए ।
आई अगर जद में तो टूटेगी हर इक बस्ती,
इस बादशाह को अब बड़ा दरबार चाहिए ।
ज़ुबां हो तेज़ कितनी रुख़ मगर मोड़ा नहीं करती,
जहाज़ों को चलाने के लिए पतवार चाहिए ।
उलझा दिया सबकुछ सियासत की ललक में,
अब इस देश को सुलझा हुआ किरदार चाहिए ।
सूरज प्रकाश राजवंशी
