रह जाते है जमी पे, सितारें अनोखे,
चलते है मगर खड़े रह जाते खो के,
घर की याद आती है उनको भी बहुत,
दिखते खुश मगर, रहते आंसू पिके।
इतनी जल्दी समझदार बनाया किसने,
नासमझ बचपन मिटाया किसने,
किसने भूखी अलग दुनिया में लाया,
शापित जीवन में उलझाया किसने ।
इनको भी हक है मुहब्बत पाना,
ख्वाहिशें भी है खेलने पढ़ने जाना,
इस जहां में दो दुनिया बनाया किसने,
एक विलासी दुजा चाहे मुस्कान पाना।
