चल रहे जो सत्य पथ पर ,
श्रीकृष्ण तुम उनके साथ चलना !
न मार्ग भटके न उम्मीद टूटे ,
बस अपनी कृपा बनायें रखना !
* * * * * * * *
निराश होकर अगर बैठ जाए ,
तो गीता का ज्ञान सुनाकर तू ,
उनके मन में आश भरना !
थक जाये अगर इस मार्ग पथ पर ,
तो बांसुरी की मधुर तान सुनाना !
हे नाथ! आओ हे वासुदेव आओ
इस कलयुग में अवतार लेकर ,
फिर से धर्म का पाठ पढ़ाने ,
गीता का ज्ञान बताने !
~सुरभि

