खेलने की उम्र में जिम्मेदार बना दिया !
जिस हाथ में किताब होना था उस
हाथ में आज कुदाल हो गया !!
किस्मत ने क्या .....................
सपने तो हजारों देखा पर ,
किस्मत के आगे सपने भी लाचार हो गये !
आंखो में बचपना और कंधे जिम्मेदार हो गये !
मन में उदासी पर चेहरे पर मुस्कान है !
पांव में छाले लेकिन माथे पर तेज है !
मां देख तेरा लाडला कितना बड़ा हो गया !
खेलने की उम्र में जिम्मेदार हो गया !!
~Surabhi

