यही दुआ है मेरी !
मेरी जान चली जाए पर
तुझ पर आंच तक ना आये !!
ऐ वतन आबाद .............................
मरते दम तक सीमा पर खड़े रहेंगे !
कोई परेशानी आये हंस कर सहते रहेंगे हम !
जान अपनी न्यौछावर करते रहेंगे हम !
ऐ वतन आबाद रहे ....................
वर्दी पहनी है तो फर्ज़ निभाते रहेगें !
धरती मां के लिए जान गंवाते रहेंगे !
दुश्मनों के आगे मत्था टेक दें ऐसे हम वीर नहीं ,
अपनी मां का दूध पिया है किसी का खून नहीं !
ऐ वतन...................
~Surabhi

