जज़्बा है जुनून है

ये हिंदुस्तानी ख़ून हैं-2

निरंतर ही जलती है,उम्मीदों की लव

विजयी भव-3


भूल गए,हम अपनी ताक़त

भूल गए हैं,संस्कृति

अहिंसा से आज़ादी पाई

समाजिक दूरी की अब नीति


मुल्क इबादत,मुल्क मोहब्बत

बाक़ी सब फ़साना है

जिससे दुनिया हार गई

भारत में उसका हार है सम्भव

विजयी भव-3


~ सुप्रिया श्रीवास्तव