फिल्मों पर वो मरता था, उसकी अपनी एक दुनिया थी... लोगो से वो बहुत अलग था, लोग ३ इडियट मूवी में रैंचो की तारीफ करते तो वो सुहास की तारीफ करता, उसका कहना था सुहास में बुराइयां थी की वो अपनी पसंद दूसरो पर थोपता था पर उसने इंजीनियरिंग के बाद बैंक में नौकरी करी ये कुछ गलत नही है, क्या पता उसके हालत ऐसे रहे हों या उसको फाइनेंस में रुचि आ गई हो, सोचा जाए तो ये बात हो भी सकती है, उस दीवाने लड़के का ये भी कहना है कि आसमान में जितने भी तारें है वो लोगो की न पूरी हुई इच्छाएं हैं...
