वो एक प्यारी लड़की,
जो खुद से है प्यार करती ,
कल्पनाएं करती,
महत्वकांक्षाएं रखती,
पूरा करने की जिद लिए...
आगे है बढ़ती.
वो एक प्यारी लड़की.....
जो अकेले घंटों है बैठती,
खुद से हजार बातें,
है करती.
जो झूठ सच के चक्कर नहीं पड़ती,
झूठ को आगामी सत्य,
सत्य को है भूत करार देती,
वो एक प्यारी लड़की.…..
जो तर्क की ख्वाइश रखती है
पर जिरह की नहीं,
जो लड़ सकती है
पर लड़ती नही ,
जो मर सकती है
पर मरती नहीं.
वो एक प्यारी लड़की...
जो रोती है चिल्लाकर,
हंसती है खिलखिलाकर,
वो अपने हिस्से की
गलतियां करती,
और बड़े ही बेबाकी से
उसे अपना नाम है देती ,
वो एक प्यारी लड़की....
वो कई सवाल है , पूछती
कई जवाब है ढूंढती ....
जो तुम दे दो तो ,
तुम्हारे पीछे है पड़ती.
वो भोली नहीं ,
मासूम नही ,
बेवकूफ नही ,
पर है वो एक प्यारी लड़की.....
✍️Shruti alankaar
