कई दिन से मैं इस निकर्ष पर आना चाह रही थी की आखिर इजरायल और फिलिस्तीन में चल रहे घमासान में किसका साथ देना चाहिए कौन सही है??? ये उत्तर मेरा काफी समय ले गया कितने सारे आर्टिकल और यूट्यूब विडियोज खंगाले। अंत में इतिहास में जाना ही पड़ा ... फिलिस्तीन के तरफ से देखो तो हमे अटल जी दिखाई पड़ते है इजराइल के तरफ से देखो तो वर्तमान दिखाई पड़ता है...मोदी और मोदी की सशक्त नीतियां दिखाई पड़ती है ...अगर कुछ नही दिखाई पड़ता है तो वो सही पक्ष... एक तरफ एक देश का आतंक है जो अपना पुराना हिस्सा लेना चाहता है ...एक तरफ दूसरा देश है जो अपने वर्चस्व के लिए लड़ना जानता है...युद्ध होता है और हो रहा है...मारे जा रहे है सैनिक, आतंकी , सिविलियन औरतें और बच्चे पर किसी एक तरफ कुछ बच्चे, कुछ माएं ,कुछ परिवार, कुछ सैनिक शायद बच जाएं और उन्हे बचना ही चाहिए और बचना ही होगा ...किसी भी युद्ध में आतंकियों की जीत इंसानी समाज की सबसे बड़ी हार होती है...अगर ये युद्ध फिलिस्तीन की सेना और इजराइल के सेना के मध्य होता तब शायद हम सब फिलिस्तीन को सही ठहरा सकते थे...लेकिन फिलिस्तीन के पास तो सेना का कोई विकल्प ही नही है आखिर वो आतंकी ना बने तो क्या करे ...एक बार फिर मेरा कलेजा इन आतंकियों की तरफ पसीज रहा है...ये बागी नहीं बिल्कुल नही ये पक्के आतंकी है हमे ये जानने और समझने में समय नष्ट नही करना चाहिए की इनके पास सेना क्यों नही है इनके पास हथियार के नाम पर इट पत्थर क्यों हैं? पड़ोसी मुस्लिम देश फिलिस्तीन की सहायता कर रहे है और कमाल है की फिलिस्तीन को भी यही लग रहा है की अमेरिका और अन्य पड़ोसी देश उनकी सहायता कर रहे है। फिलिस्तीन की ये सबसे बड़ी गलतफहमी है . फिलिस्तीन को जितना खतरा इजराइल से नहीं उससे ज्यादे खतरा उनके अपनो से है ...फिलिस्तीन का गुस्सा जायज है पर आतंक नहीं.फिलिस्तीन को अपना समय लेना चाहिए । माज़ी की गलतियों से सीखते हुए खुद पर , खुद के एजुकेशन सिस्टम पर काम करना चाहिए क्योंकि युद्ध में जितने जरूरी हथियार सैनिक और रणनीति होती है उससे भी कही ज्यादे महत्पूर्ण होता है सही समय जो अभी फिलस्तीन का नहीं आया ...पर सवाल अभी भी ये बचा रह जाता है की सही कौन है?? यहां किसी को आप पूरा सही या पूरा गलत नहीं कह सकते ...बहुत कम होता है की युद्ध कभी भी किसी के हित में हो...पर फिर भी इवोल्यूशन के क्रम में एक नियम आता है ' प्रिंसिपल ऑफ पार्सिमोनी' जो महान वैज्ञानिक ' ओकहम ' ने दिया था उन्होंने कहा था कि जो कम गलत है वो ज्यादे सही है.
✍️Shruti Alnkaar
