कविता!
कुछ सुना हुआ सा शब्द
बचपन की कक्षाओं में पढ़ा करते थे
समझ न ज़्यादा आता था, पर थोड़ा सा तो रमते थे
बड़े हुए, लगा पीछा छूटा
संदर्भ व व्याख्याओं से
अनभिज्ञ थे, ये अब जाना
जब हुए दूर खुद अंतस से
बस कुछ गिनती के शब्दों में
कितना कुछ कह जाती है
भटके हुए राही को जैसे
वो सच्चा मार्ग दिखाती है
कविता! लेकिन कहें किसे?
कुछ तुकबंदी या छंदों की सुसज्जित माला को
मन-जनित कुछ विचारों को या भावों की रसधारा को
नहीं, अगर कहा इनको कविता तो कविता का अपमान होगा
कैसे लघु, सीमित, चंचल से, असीमित का गुणगान होगा
कविता तो सर्वोच्च शिखर से
उतरी वो जलधारा है
चहूँ-ओर सघन अंधेरे मन के
किसी कोने में जिससे उजियारा है
कविता तो दर्पण की भाँति,
गर्हित हालत से रूबरू कराती है
फिर क्या संभव मानव जन को
उसका आभान कराती है
कविता वो जो चीर अंध को
सच की राह बताती है
जो क्षुद्र और सीमित जग में
मुक्ति उससे दिलवाती है
जो सोय पड़े अहम् निद्रा में
झकझोर उन्हें वो जगाती है
नमन कवि उनकी कविता को
जिनसे प्रज्वलित आशा की धुँधली सी लौ आज भी है
जिनका ऋणी न केवल व्यक्ति, बल्कि ये सकल समाज ही है
