है विपद विकराल बेशक 

पर हम हैं झुक सकते नहीं


हो गईं जो भूल अब तक

दोहरा उन्हें सकते नहीं


बेहद ज़रूरी जब सावधानी

कर लापरवाही सकते नहीं


जब अथाह साहस मनुज में

कण सूक्ष्म टिक सकते नहीं


बट-बट के रह लिए सदियों

बिन हुए संग लड़ सकते नहीं



संघर्ष दौड़ता रग-रग में

बिखर आज सकते नहीं


आपदाओं में पले लाखों बरस से

कर निराश मन को, सर टेक आज सकते नहीं


हर पग बना रणक्षेत्र जब

ढाल धर सकते नहीं


जीत हो या न हो लेकिन 

हार हम सकते नहीं


मौत तू औक़ात में रह

मर तो हम सकते नहीं