अंजान सफ़र
राहों में डगर
आँखों में लिए
रख आस मगर
ये पल ओझल
हो जाएगा
कुछ बनके निखर --(२)
सूरज की किरण
पानी की लहर
बन कोई कहर
जाना न ठहर
जो वक़्त गया
न आएगा
कुछ बन के निखर --(२)
फूलों की फिकर
काँटों से गुज़र
साहिल पे पहुच
आँधी से न डर
जो सहम गया
मर जाएगा
कुछ बन के निखर --(२)
अपनों का करम
आँखों से न भर
अपना न कोई
खुद से बढ़ कर
इक रोज़ समझ
तू जाएगा
कुछ बन के निखर --(२)
_ सुनील यादव
