घर की अँगना चमक रहीं हैं,
फूलों की कलियाँ बिखर रहीं हैं ।
जाग उठे हैं भौंरा चुमने,
रँग बिरंगी मोतियाँ निकल रहीं हैं ।।
हैं मुस्कान पँखुड़ियाँ की,
प्रेम दिलों में बदल रहीं हैं ।
जाग उठी है शोभा नयनों में,
हृदय में खुशियाँ भर रहीं हैं ।।
प्राकृतिक रचनाकार कवि-सुनील

