चुप रह करकर देना परास्त
फिर हँस देना यह नया वार्तालाप
तुम्हीं से सीखा है
ये दिन कैसे अजीब दिन हैं
व्यवहारों ने कपड़े बदले
जाने कब उड़ना सीख लिया
इन होंठों के भी पर निकले
इन पलकों का तिरछा बहाव
फिर झुक जाना
यह अद्भुत अजपाजाप
तुम्हीं से सीखा है ।
ये गहरी काली मावस
ये आखेट टूटते तारों का
ये अँधियारा, भाटा,
सन्नाटा सिकुड़े हुए किनारों का
आँखों में फूलों की बरात
ले कर चलना
ये पुण्य और ये पाप
तुम्हीं से सीखा है ।
डॉ. सुनील कुमार

