भूप्रदेश मणिपुर के वादियों और पहाड़ियों के बीच, जहां प्रकृति की सुंदरता एक समय ठहरी रही थी, परंतु आज वही भूप्रदेश है जहाँ अँधेरे का तूफ़ान उमड़ा हुआ है, हिंसा का कहर धरती के गोदी में अब शांति के स्वप्नों को चुराए जा रहा है।



इस साल, 2023, भूमि रो रही है दर्द में, खून से लथपथ कर रहे हैं मैदान, विरह-वेदना से भरी हुई है इसकी कहानी, असहनीय दुख़ों में बँधी हुई उम्मीदों की कहानी।

भाईओं के बीच छिन गई विरासत, एक समय थी यहाँ जन-जन में एकता की मिसाल, आज देखो तूफ़ान की गूंज बज रही है सड़क़ों में, बेसहारे जज़्बातों का गीत हर तरफ़ बज रहा है बड़ी मशाकत में।

माता-पिता रो रहे हैं छीन लिए अपनी संतान को, खोज रहे हैं सत्यापन के उस समय को, मुस्कान नहीं आती अब लड़कों के होंठों पर, हिंसा ने चुरा लिया उन सुंदर बच्चों को।

इस अनावश्यक हिंसा के वज्रमयी व्यूह से, मणिपुर की जनता छल गई है चोर-छिपे। परंतु एक साथ उभरेगा नया सवेरा, एकता और प्रेम से जिसमें हो सम्मिलित हर व्यक्ति का विश्वास।

हाथ मिलाने से जुटेंगे दिल, कटे ज़ख़्म भरेंगे इसमें निरंतर साहस। शांति और प्रेम के दिव्य रास्ते पर चलें, हर राही देगा इसे एक नया रूप।

जब इस उदास रात पर सूर्य अपना सिर सजाएगा, धीरे-धीरे जगाएगा विश्वास का दीपक। मणिपुर फिर से उठेगा उस अंधकार से, और खिलेगी उसकी आत्मा शांति और प्रेम के सौंदर्य से।

डॉ. सुनील कुमार मीना