ये किसे नींद से जगाते रहते हो,
किसके चक्कर लगाते रहते हो,

रस्तों के बिखरे पत्थर बता रहे हैं,
तुम अक्सर ठोकरें खाते रहते हो,

टूटे पत्तों से सूखे जा रहे हो और,
इस बात पर भी इतराते रहते हो,

इस ख़सारे का इल्म भी नहीं है,
दूसरे नुकसान गिनवाते रहते हो,

रिश्तों का तजुर्बा है उसे बहुत,
ये तुम किस को समझाते रहते हो,

कभी तुम्हें भी अपना कहा है ?
जिसको अपना बताते रहते हो,

मेरी मानो सम्भल जाओ सोनू
लोग कहेंगे पगलाते रहते हो।