मुझे वो चांद सी प्यारी लगती है
ये तारीफ उसे होशियारी लगती है

मुझे उसका हर लिबास पसंद है
उसे मेरी सारी शर्टें प्यारी लगती है

करीब होना मेरे, है चारासाजी उसका
दूर जाने से मुझे हर बीमारी लगती है

औकात भले ही शहजादे की न हो,
मुझे वो मेरी राजकुमारी लगती है

सबसे अच्छा क्या बताऊं मैं उसमें
हसीन वो सारी की सारी लगती है