मोहब्बत वो मुझसी कर सके तो बताना,
मेरी तरह तुझपे मर सके तो बताना,

प्यार की बातें तो सब कर सकते हैं,
तेरी बातों से प्यार कर सके तो बताना,

ये हम पर हुक्म जो चलाती हो अपने,
तेरे हुक्म का इंतजार कर सके तो बताना,

रज़ा से तेरी सब काम होते हैं,
यूं बातों पे ऐतबार कर सके तो बताना,

दाईम साथ रहना ही मोहब्बत नहीं है,
दाईम तेरा इंतजार कर सके तो बताना

- सुनील जांगिड़