हमें बहुत पहले बताना चाहिए था
खुद से ही गले लगाना चाहिए था
एकतरफा है इश्क हमारा ये समझे
एकबार तुमसे भी जताना चाहिए था
अब तुम मिले भी तो गैर के होकर
शादी से पहले समझाना चाहिए था
जिंदगी को यूं ही छूकर निकल गए
थोड़ी देर तो ठहर जाना चाहिए था
एक बात का अफसोस ताउम्र रहेगा
समय रहते संभल जाना चाहिए था
