हमारे रब्त को न कोई उनवान चाहिए
मुसाफिर को कहां कोई मकान चाहिए

मोहब्बत मयस्सर हो न हो तेरी मुझको
बस दोस्त कहूं तो न होना हैरान चाहिए

तकलीफें दफ़ ग़म ओ रंज वगैरा-वगैरा
हो नसीब मुझे, होना न तू परेशान चाहिए

मेरे मुकद्दर में चार दिनों का तेरा साथ
इससे बड़ा क्या खुदा से अहसान चाहिए

नसीब में जिसके तुमसे मिलना लिखा हो
काफिर होगा, फिर किसे भगवान चाहिए
- सुनील जांगिड़