चार दिन कि बातों में उम्र का गुजारा हुआ है
इस चक्कर में न जाने कितना ख़सारा हुआ है
आपने तो बुलाया होगा अपने काम से हमें
इस दीवाने को लगा कि कुछ इशारा हुआ है
हमें लगा हमने आपको जीत लिया है
लेकिन दिल आपने भी हम पर हारा हुआ है
चार तस्वीरें कुछ तोहफ़े रस्मे काफी हुई थी
ये तो अब जाकर आपसे किनारा हुआ है
- सुनील जांगिड़
