बाज़ार में ये जो नया रोग़ आया है,

मुझे तो लगता है, तुम्हीं ने फैलाया है।


मिलने ना देती हो, तुम भी मुझे किसी ग़ैर से,

और तुम्हारा ये तरीक़ा, इसने भी अपनाया है। 


लगती नहीं हो तुम भी मुझे इस 'इह' की,

और ये भी किसी दूसरे देश से आया है। 


बचता नहीं है आँखों से तुम्हारी भी कोई,

और लोगों ने इसे भी लाईलाज़ ही बताया है। 


तुम भी ज़ुदा ही रहती हो मुझसे हरदम,

और यही सबक़ इसने भी ज़माने को सिखाया है। 

     - सुनील 'अंबर'