कुछ बात होनी चाहिए, कुछ बात होनी चाहिए


अडिग हो तुम अटल हो तुम, कहीं सही कहीं गलत हो तुम।

सही गलत की कुछ तो पहचान होनी चाहिए।

कुछ बात होनी चाहिए, कुछ बात होनी चाहिए


अभय हो तुम, निर्भीक हो तुम, हर समय तलवार लिए हो तुम।

हर समय क्या हाथ में तलवार होनी चाहिए

कुछ बात होनी चाहिए, कुछ बात होनी चाहिए।।


अदृश्य हो तुम, अलक्ष्य हो तुम, होता प्रतित विलुप्त हो तुम।

तुम हो सबके समक्ष सबको ये प्रतित होना चाहिए।

कुछ बात होनी चाहिए, कुछ बात होनी चाहिए।।


तुमसे उम्मीद थी, तुमसे उम्मीद है, बातों में अपार धनी हो तुम।

अब "मन की बात हो चुकी बहुत" बस "काम की बात" होनी चाहिए।

कुछ बात होनी चाहिए, कुछ बात होनी चाहिए।।


पुनीत शर्मा "सत्य"