रात को देर कर के सोते हो
कौन सा नया बीज बोते हो
जिससे समय सुधर जायेगा
आने वाले कल का
खेत नही जोत पता था
कोई भी बिना हल का
जीना हो तो स्वाभिमान से
नही जिएंगे छल से
कर्म तुम्हारा सही हो तो
मृत्यु नही होती गरल से
बिना किसी कारण के भी
चलता हूं संभल के
सभी ज्ञानों का क्या होगा
बिना किसी संबल के
शामिल होना है मुझे
लेखकों के प्रिय दल में
पर मुझे पता है कि हर
चीज नही बहती जल में
अपना पाप पुण्य कर धोता हूं
कविता लिखने का नया बीज बोता हूं
।। शिवम तिवारी ।।

