मन तो करता है हमेशा लिखने का
पर शब्द ही नही मिलते
लिखना तो चाहता हूं अपने अनुभव पर
लेकिन उस समय लब्ज़ ही नही निकलते ।।
में लिखता अपने मन से फिर किसी ने
कहा अपने अनुभव पर लिखो
शब्द में शब्द मत जोड़ी,अपने
अनुभव से तो कुछ सीखो ।।
तब मुझे एहसास हुआ की
लिखना कैसे है
सिर्फ बाहर से ही नही अंदर से
भी खुश दिखना कैसे है ।।
मैं अभी भी लिखता हूं मगर
अपने अनुभव पर
ऐसा नही की शब्द में
शब्द जोड़कर ।।
मुझे लिखना अच्छा लगता है
इसलिए मैं लिखता हूं
क्योंकि मैं दूसरों को दिखाना नही
कुछ सीखना चाहता हूं ।।
।। शिवम तिवारी ।।

