आजादी और रोटी दोनो में कोई वैर नही
पर रोटी अगर मिली नही तो आजादी की खैर नहीं ।1।
संपूर्ण आजादी के लिए, हमे अब लड़ना होगा
संघर्ष करते करते हमे , आजादी तक बढ़ना होगा ।2।
हमे गुलाम बनाने वाले, चैन से न सो पाएंगे
हम आजादी के लिए, अपने प्राण तक दे जायेंगे ।3।
इस आजादी की भूख ने , हमे बहुत जगाया है
मगर
इस गुलामी ने हम सबको , बहुत सताया है ।4।
इस संघर्ष में हम , आजादी को पाएंगे
हमे गुलाम बनाने वाले , तुम्हे शूली तक ले जायेंगे ।5।
।। शिवम तिवारी ।।

