जीने में....... और ज़िंदा रहेने में बहुत फ़र्क़ है भाई ! साँसों के चलने को जीना समझ लेते हैं और चलते रहते हैं अपने ही शरीर का बोझ उठाकर ज़रूरी नहीं कि जलाया नहीं तो..... तूँ ज़िंदा है । कल क्या हुआ था और कल क्या होगा उसकी चिंता में..... जीते रहते हैं हर पल अपनी ही चिता जलाकर और, मरते तो रोज़ है हम कभी दौलत पर, तो कभी शोहरत पर, कभी काम पर, तो कभी नाम पर...... ज़िंदा तो वो है भाई जो जिया है हर साँस में, जो जिया है हर पल में, और जो जिया है आज को जो जिया है हर दिल में,