मोती तैरते नहीं,
छिपे रहते हैं
समुद्र की गहराई में ।
और उसे पाने के लिए
गोता लगाना ही पड़ता है।
देखा है हमने गोताखोरों को
बिना डरे, बिना विचले
चिर कर लहरों को
समुद्र की सतह पर जाते हुए ।
हर शिप में मोती हो
क्या यह ज़रूरी है ?
और खाली हाथ लौटे
तो क्या कमी समुद्र की है ?
