जन्मदिन की याद दिला कर अपनों ने
बाँट दिया इस ज़िन्दगी को सालों में
आधी भी हकीकत में नहीं गुजारी
बाकी बंद रह गयी किताबों में
कब बचपन मेरा ओझल हो गया
कब झुर्रियां पड़ गयी गालों पे
कर गुज़रने की ख्वाइश तो दिल में तो थी
सिंमट के रह गयी सारी ख्यालों में
अरमान तो दिल में हमारे भी थे
बयां ही नहीं कर पाया लफ्जों में
गैरों से बेवजह डरते रहें हम
अपनों ने ही रखा था हमें अंधेरों में
उनोनेह कहा ज़िन्दगी खुली किताब है
हमारे तो खत भी रह गए बंद लिफाफों में
किसी और को दोष देना गुनाह है
मकड़ी को खा गया उसी के बुने जालों ने ।