काश ऐ घडी मैं तेरे हाथ बाँध देता,

छूटते लम्हों से उम्र भर की सांझ बाँध देता ||


लम्हा वहीँ रुक जाता कहीं,

जब माँ की मुस्कान संग दिन चढ़ा करते थे,

बेपन्हा फ़िक्र से भरे पिता के ताने सुना करते थे,

भाई का हाथ पकड़ गाँव की गलियां गिना करते थे,

पेड़ परिंदो से ही दिल की कुछ बातें किया करते

ना जाने ज़िन्दगी के कितने और साल और जी के गुज़ार लेता,

काश ऐ घडी मैं तेरे हाथ बाँध देता ||


गर्मियां भी तब प्यार की ठंडक से कटा करती थी,

जब संग बैठ आँगन में साफ़ दिलों की महफ़िल सजा करती थी,

वो दादी नानी के तजर्बों के शरबत से प्यास बुझा करती थी,

उन हवाओं में भी एक अलग ही सुकून-इ-महक हुआ करती थी,

वो सुस्त दोपहरों में क्या चैन की नींद आँखों में घर किया करती थी,

ना जाने ज़िन्दगी की कितनी और घड़ियाँ सुकून से गुजार लेता,

काश ऐ घडी मैं तेरे हाथ बाँध देता ||


बात तब की तभी रुक जाती,

जब ज़िन्दगी की जंग स्कूल की कुछ किताबों से हुआ करती थी,

किसी की छोटी शाबाशी से रूह बेपन्हा खिला करती थी,

लोगों की सादगी से हर घर में अपनी खुशबु हुआ करती थी,

किसी भी आँगन में किसी के लिए भी खाने की थाली सजा करती थी,

न जाने उन प्यार के निवालों में कितनी भूख और मिटा लेता,

काश ऐ घडी मैं तेरे हाथ बाँध देता ||


आँगन से अपनों की रौनक कहीं न जाती थी,

जब घरों में त्यौहार तारिखों से पहले आया करते थे,

परिवार रुपी पेड़ के झड़े पत्ते फिर कुछ पल अपनी डालों से जुड़ जाया करते थे,

कुछ दिनों की खुशियों में रोजमरह का हर गम भुलाया करते थे,

सच बोलूं वो चंन्द लम्हे फिर से जीने का हौंसला दे जाया करते थे,


न जाने उन दिलों के उत्सव में कितना और मन बहला लेता,

काश ऐ घडी मैं तेरे हाथ बाँध देता,

छूटते लम्हो से उम्र भर की सांझ बाँध देता ||


अल्फ़ाज़ @ सुमित शर्मा