मेरा चांद रात में ढल गया वो मधुर स्वर मृगतृष्णा सा लग गया वो उसके नेत्र खंजर रोचक थे मैंने देखा जब सवेरा उसे निगल गया मेरा चांद रात में ढल गया   वो तारों की झील में लगा चकोर आया वो सावन में खिली कलियों सा मुस्काया पर वो तो रात चांदनी धुआं था जो उड़ गया मेरा चांद रात में ढल गया   वो नील-अंबर सा हो गया वो निर्मल जल सा बह गया पर वो तो सांसों में हवा सा रह गया मेरा चांद रात में ढल गया