बीज एक बीज बनकर दरख़्त सौंप देना चाहता है
अपने जीवन का संचय उन परिंदों को
जिन्हें लंबी उड़ानों की कहानियां आज भी लुभाती है।
परिंदें जो निकलने को तैयार हैं,
सफर में उन्हें रोक लेती हैं
गुलाबी चोंच वाले नन्हे बच्चों की आंखें।
निकल पड़ते हैं
वो अपने डैने पसारकर दूर उस खेत की
ओर जहाँ किसान के मटियाले बदन से चू रही
पसीने की बूँद भिगो रही है बीज के वैराट्य को।।