नही पता मुझे हम इतने दूर क्यू है ,
फासले अब हमारे दरमया ना के बराबर है
पर फिर भी ये फासले चंद कदमों से नही तय होते ।
अब तो यू लगाता है कि ये फासले उसने हमारे बिच
कदमो की नही पर जन्मो की लिखी है ।
मुझे नही पता क्या जलजला आएगा
उस दिन जब हम एक होंगे ,
कुछ नाराज होंगे और कुछ दूर हो जाएगें लोग हमसे ।
मुझे नही पता की मै तुमसे दूर रह सकता हूँ की नही पर यकिनन जी तो नही पाऊंगा तुम बिन ।
मुझे नही पता कि कितना हम साथ और खुद से दूर रहेंगे ,
पर हम एक दुजे के एहसासो मे हसते रहेंगे ।
हां अभी तक तुम्हरे जिस्म कि खुश्ब मुझे हर रात सताती है ,
पर तुम भी तो दिन भर तड़पती होगी ।
गुनाहगार सा खुद को देखता हूँ तेरे कटघरे मे ,
क्या सही था मेरा आना तेरे जिंदगी मे ।
दुख है , तकलीफ हैं , जो तेरे आसमान मे ;
इन सब का जमीन खुद मे देखता हूं ।
मुझे नही पता क्या अंजाम होगा हमारे इश्क का ,
बस मै तुमसे प्यार करता हूं । ।
