ले जा रही मुझे मेरी मोहब्बत

ताबूत के आखरी कील पर

बतौर मिट्टी अरमानों की खाक सुपुर्द है

तो कही कफ़न में लिपटा मेरा ख्वाब


ब-दस्तूर-दर-बदर मेरी बरबादियां है

और नाचते बाराती अब मेरे जनाजी है

फातेया पढ़ रहा हूँ ख़ुद के कब्र पर

खुद बतौर काजी ,अपनी कहानी आख़री कौल पर