आज उन सभी जज्बातों को
और उन सब अनकही बातों को
वो आज मै तुम से इकरार करता हूं
कि मैं तुमसे प्यार करता हूं।
ये ज़मीन जो मेरी मोहब्बत की है
ये जो अक्स तेरा तेरी ज़हन में है
मैं उन सभी अहसासों में सिर्फ तुम्हें याद करता हूं
क्योंकि मैं तुमसे प्यार करता हूं।
तेरी खुशबू जो इन हवाओं में है
तेरी यादों कि लहरें जो इन फिजाओं में है
तेरी सांसों को खुद में समेटे हुए
अक्सर साहिर पर तेरा इंतज़ार करता हुं।
क्योंकि मैं तुमसे प्यार करता हूं।
तेरे आंखों कि गहराइयों में
और तेरी ढलती धूप कि परछाइयों में
मैं अपने वजूद की तलाश करता हूं
और अलग हो बेसक जिस्म पर एक है जान
क्योंकि मैं सिर्फ तुमसे प्यार करता हूं।
सिले होठों से और दबी जबां मे
कह दो तुम भी आज वही
जो मैं तुमसे इकरार करता हूं
हां! मैं तुमसे प्यार करता हूं।

