•••
आगे सरे-बाजार जो नीलाम होती है
उसे लोग बे-इज्ज़त कहा करते हैं,
यहां घर में बे-लिबास जिस्मों को
बड़े-बुजूर्ग ही इज्ज़त कहा करते हैं।
•••
वफ़ा का सलीक़ा है तभी तो कहता हूं
के तुम चाहे रातों,ख़्वाब-ओ-दिल में रहो
मगर बरतरी होगी नहीं इसमें रिश्ते की,
ग़र जो तुम हर-घड़ी मुस्तक़बिल में रहो
•••
तड़प जब-जब सही है मैंने पेचीदा राहों की
जुनूँ ने तब-तब तोड़ी है गर्दन मेरी आहों की
ज़रूरत से ज़्यादा न सुनी आवाज़ अफ़वाहों की
याद रही है हर-दम मंज़िल मुझे निगाहों की।
- सुमित सैनी


