गाँव में रहते तो सोचते जाना है हमें भी शहर
बहुत कशमकश के बाद हम आ ही गये शहर
खुशी थी चहरे पर शहर आने की
कुछ दिन रहे शहर में इसी खुशी के साथ
पर कुछ दिन में ही ये खुशी सताने लगी
यहाँ ना कोई अपना था, ना अपना कहने वाला
जो अपने गाँव में था अपनापन यहाँ सब दिखावा था
फिर क्या था चल दिये उठा के समान
अपना गाँव ही प्यारा था।
सुमेर जगरवाड

