सुना है, गाँव को शहर की हवा लग गई:

बच्चे आम की जगह 'स्ट्राबेरी' खाने लगे हैं,

और चाचा चाय में 'शुगरफ्री' मिलाने लगे हैं;

लड़कियाँ अब 'जीन्स' में निकलने लगी हैं,

पर दादी तो खादी में ही गुज़र गई।

गाँव को शहर की हवा लग गई:


मकान सारे पक्के हो गए,

आँगन सारे कच्चे बँट गए;

अब पगडंडियों पर कोई नहीं चलता,

क्योंकि सड़कें सारी पक्की बन गईं।

गाँव को शहर की हवा लग गई:


हर घर में अब 'ज़ी-स्टार' का ज़ोर है,

चौक-चौपाल में थम गया अब शोर है;

गाँव के अब गुड़गाँव बन गए हैं,

प्रगती की सब पर चल गई।

गाँव को शहर की हवा लग गई: 


डायन-अोझा सब फिंके पड़ गए,

अब तो बस 'इंटरनेट' है,

जो सर चढ़ कर बोलता है;

रात को पी, सुबह उतर गई।

गाँव को शहर की हवा लग गई: 


बेटे को अाज पगाड़ में 'हाइक' मिला है,

बीमार बाबूजी को 'फ़ेसबुक' पे 'लाइक' मिला है;

दालान अब 'लिविंग रूम' कहलाता है,

नई बहू मंडप से सीधे 'हनीमून' को निकल गई।

सुना है, गाँव को शहर की हवा लग गई।