बेकार हो, पर यार हो

उधार लेकर भी करते प्यार हो,

पांच की चाय पिलाने में भी लाचार हो

बस बोली के दिलदार हो

बेकार हो पर यार हो


होनहार हो , पर यार हो

हर उत्तर का भंडार हो

सोते नहीं, निशाचर सियार हो

बस अलग ही किरदार हो

होनहार हो पर यार हो


दिलदार हो, मेरे यार हो

संगत के बादशाह, मक़बूल बेशुमार हो

किसी के लिए पागल, किसी के लिए गंवार हो

पर यारों के तुम्ही यार हो


भाई! जो भी तुम प्रकार हो

कम्बख्त मेरे यार हो