एक हंसीन ख्वाब है और एक तरफ जिंदगी

एक शाम गोधूलि है, अंधेरा फिर हर रोज वही

एक कहानी अधूरी है, एक कहानी मेरी नहीं

एक पास दिल है, वक्त जिसकी सुनता नहीं

एक सवाल तुम हो, और जवाब मैं तो नहीं

एक जिंदगी बाकी है, बाकी धुआँ राख सही

एक खत लिखा है, एक रखा है घर में कहीं 

एक पता इस जन्म में, अगला डाक आगे कभी...