अलख में झूमता,
स्वछंद मैं घूमता,
लय प्रलय टटोलता,
मैं आदि से अनंत ही तो काल हूँ
प्राण हो या ज्ञान हो,
जो शक्ति से महान हो,
कपाल से कैलाश तक,
मैं निरंजन ही तो शमसान हूँ
हर जीव में प्रज्जवलित,
मैं कुण्डलिनी का पथिक,
तम भ्रम से हूँ मैं रिक्त
उनमुनि, पूर्णभाव, मैं महाकाल हूँ
जय माँ गुरु

