कहीं हम भी रुके हैं, 

कहीं तुम भी ठहरे हो,

चलो कर लेते हैं इंतज़ार ,

सफर अभी बाकि है 


कुछ हम भी पास हैं,

कुछ तुम भी दूर हो ,

चलो कर लेते हैं इंतज़ार,

मिलना अभी बाकि है 


कुछ हम ने भी सोचा है 

कुछ तुम भी सोचते हो ,

चलो कर लेते हैं इंतज़ार 

बात अभी बाकि है 


इंतज़ार हमें भी है 

राह तुम भी देखते हो ,

चलो कर लेते हैं इंतज़ार ,

फिर साथ ही तो चलना है