यहाँ किंवदंती हो, या हो कहावत

ये काशी सा ही दिव्य, बनारस है 


निर्मल मन्न की धुन में हर रोज़ रमता, 

मधुर रस में सराबोर ही, बनारस है


कबीर हो या फिर जागता कोई औघड़ ,

मौत को भी दिशा दिखता ही तो ,बनारस है  


२७ धर्मों का संग्रह, युग- युगांतर संजोता,

हर गली में कोई "गुरु" ही तो बनारस है 


भोजन से दूर, फरमाइशी नाश्तों में डूबता 

मस्ती में मस्त ही तो हर "राजा" बनारस है