हाँ अनकहा इश्क़ है उस से, तब ही तो, सहेज के रखा है
मैं ने बारिश की बूंदों को, उसके क़दमों में बिखरते देखा है
और भीगो देता यूं ही,मैं भी अपने इश्क़ में उस अंजान को,
मगर बादल के टूटने का कहर, मैं ने आखिरी सावन देखा है
नाम क्यों देना हर मोहब्बत को, बस एक अंजाम के लिए
माफ़ करना, मैं ने दूर से भी, उसे कई बार पास देखा है
हाँ सवाल हैं इस दुनिया को मुझसे, इस खेल पर भी कई
पर गुनाह क्या, क़त्ल कर अपना अगर,मैं ने उसे बस देखा है

